फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Valmiki Jayanti celebrated with gaiety, took out procession

हर्षोल्लास से मनाई वाल्मीकि जयंती, शोभायात्रा निकाली

Mon, 10 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti celebrated with gaiety, took out procession
नगर के टाऊनहाल से वाल्मिकि जंयती पर शोभायात्रा शुभारंभ करते पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। नगर में जगह-जगह वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पर स्वागत किया।
विज्ञापन

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस द्वारा टाउन हॉल से शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले समाज के सभी लोगों ने भगवान वाल्मीकि के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद उंटवाल और कुल्लन देवी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। वीर चरण सिंह बबरीक द्वारा यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई। पालकी के आगे पानी डालकर व झाडू़ लगाकर समाज के वीरों और वीरांगनाओं ने योगदान दिया। उधर वाल्मीकि संस्थाओं द्वारा यात्रा का जगह-जगह स्वागत और प्रसाद वितरित किया।
शोभायात्रा टाऊन हॉल मैदान से शुरू होकर शिव चौक, अहिल्याबाई चौक, अंसारी रोड, मालवीय चौक होते हुए वापस टाऊन हॉल में ही समाप्त हुई। इसमें रथ और बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान वीर सन्नी सिलेलान, वीर प्रदीप केसले, वीर अर्जुन शील, वीर अमित, वीर अर्जुन टांक मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, रामलीला टिल्ला वाल्मीकि समाज द्वारा भगवान वाल्मीकि की पूजा की और हलवे का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। जिसमें राधेश्याम, ईश्वर सिंह, डॉ. सुभाष, राकेश मौजूद रहे। आबकारी रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि के जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना की गई। इसमें श्रद्धालु शीला, सिंधु, मीनाक्षी और मोना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखाड़े के खिलाड़ियों ने दिखाए करतब
शाहपुर। वाल्मीकि शक्ति अखाड़ा की टीम ने टाऊन हॉल मैदान में ही शानदार करतब दिखाए। छोटे-छोटे खिलाड़ियों के करतबों को देख हर कोई आश्चर्यचकित रह गया।
खिलाड़ियों ने चक्र हजारा, मूंगरी, ढाल तलवार, लठिया गदगा, आरा, ढाल गदगा आदि करतब दिखाकर हर किसी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। खिलाड़ी ढोल की थाप पर एक से बढ़कर एक करतब का प्रदर्शन किया। करतब दिखाने वालों में सबसे छोटा बच्चा 07 साल का था। इसमें नितिन मेहरा, आयुष मेहरा, रोहन मेहरा, प्रताप मेहरा, सावन मेहरा, कुलदीप मेहरा, अक्षित मेहरा, युवराज मेहरा, आशु टांक, रोहित मेहरा, अरुण टांक, शुभम धवन, विशाल मेहरा, चीचू टांक, आरव मेहरा, अनुज मेहरा, वीशू, रामपाल भगत, ब्रजमोहन, सानू मेहरा, मोनू सौदाई ने अपने करतबों का प्रदर्शन किया। इस दौरान वाल्मीकि शक्ति अखाड़ा के कलिफा कुलदीप मेहरा और सावन मेहरा भी मौजूद रहे।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने मोहा मन
खतौली। महर्षि वाल्मीकि जयंती शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में शोभा यात्रा निकाली गई। मोहल्ला देवीदास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि खतौली चेयरपर्सन पुत्र काजी नबील अहमद ने किया। कार्यक्रम सुधीर, छोटे लाल व समाज के वरिष्ठ व युवा वर्ग के सहयोग से किया। कस्बे में आकर्षक झांकियों से सजी शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम में इरशाद जाट, परवेज सिद्दीकी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, राजकुमार, वरदान, टीटू, रवि, अश्वनी, जीतू, विनोद, आशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed