{"_id":"644d0aa939f581e593081df6","slug":"vaishnavi-got-first-vanshika-got-second-place-muzaffarnagar-news-c-14-1-205824-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वैष्णवी को पहला, वंशिका को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वैष्णवी को पहला, वंशिका को मिला दूसरा स्थान
विज्ञापन
एसडी कॉमर्स में आयुष्मान भारत दिवस पर प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयुष्मान भारत दिवस के उपलक्ष्य में गृहविज्ञान संकाय और एक्टिविटी क्लब की ओर से पोस्टर एंड स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमएमसी फूड एंड न्यूट्रीशियन एवं बीएससी गृहविज्ञान संकाय की छात्राओं ने अपनी कल्पना को कला के माध्यम से कैनवास पर उतारा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने किया। छात्राओं ने अनेक मनमोहक पोस्टर बनाये। निर्णायक की भूमिका में डॉ मोनिका रूहेला, एकता मित्तल रहे। प्रतियोगिता का संचालन डॉ अपर्णा शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैष्णवी, द्वितीय स्थान पर वंशिका त्यागी, तृतीय स्थान अंजली एवं सांत्वना पुरस्कार गुलशन ने प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ सचिन गोयल ने उत्साहवर्धन किया।