फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccine given to elderly women

बुजुर्ग महिलाओं को लगाया गया टीका

Tue, 09 Mar 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vaccine given to elderly women
खतौली सीएचसी पर वृद्ध महिला को टीकाकरण करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुजुर्ग महिलाओं को लगाया गया टीका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर 5305 लाभार्थियों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं को टीका लगाने के लिए तीन विशेष सत्र चलाए गए।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि जनपद में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं के लिए तीन स्थानों पर विशेष सत्रों का आयोजन किया गया था, जिसमें टीका लगाने वाले सभी महिला स्वास्थ्य कर्मी टीम में रहे। बुजुर्ग महिलाएं टीकाकरण कराने के लिए पूरे उत्साह में नजर आईं। सीएमओ ने बताया कि जनपद में सभी नौ ब्लॉकों के 52 सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण किया गया। साथ ही बीमार लोगों को भी टीका लगाया गया। बघरा ब्लॉक में 622 लोगों का टीकाकरण, मोरना ब्लॉक में 680, बुढ़ाना में 368, चरथावल में 596, खतौली में 830, जानसठ में 327, सदर में 364, पुरकाजी में 328, शाहपुर में 599, नगरीय क्षेत्र में 591 लोगों सहित कुल 5305 लोगों को कोरोना की प्रथम डोज का टीकाकरण किया गया। सीएमओ के अनुसार टीकाकरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रस्त 4884 लोगों को , 66 अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं तथा 297 स्वास्थ्य कर्मियों को प्रथम डोज दी गई। उधर, छपार में कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वृद्धों को टीके लगाए गए। गांव महरायपुर स्थित पीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट अमित त्यागी ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों खुड्डा, छपार समेत अन्य गांवों में ग्रामीणों को एलान के माध्यम से पीएचसी बुलाकर बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया। महरायपुर पीएचसी पर 40, बरला में 55 व तेजलहेड़ा में 50 बुजुर्गों को टीके लगाए गए। एएनएम आदेश देवी व रोजी परवीन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिला व्यक्ति
मुजफ्फरनगर। शहर में जौली रोड पर एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। जनपद में अब कोरोना के केस बढ़ कर 17 हो गए हैं। सीएमओ डॉक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि अब तक कोरोना के 8647 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 8520 ठीक हो गए हैं। अभी 17 एक्टिव मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed