फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination will be done at six places in Muzaffarnagar from today

आज से छह स्थानों पर होगा टीकाकरण

Mon, 21 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will be done at six places in Muzaffarnagar from today
मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार से 18 वर्ष से अधिक आयु के समस्त नागरिकों के लिए क्लस्टर बनाकर वृहद स्तर से कोविड टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए तीन ब्लॉकों तथा शहरी क्षेत्र में एक क्लस्टर बनाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शहर की गांधी कॉलोनी एवं द्वारकापुरी में बड़े स्तर पर कोरोना टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए गांधी कॉलोनी व द्वारकापुरी को एक क्लस्टर के रूप में बनाया गया है, खतौली, पुरकाजी एवं जानसठ को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। 21 से 23 जून तक कई टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जहां नागरिक अपनी सुविधानुसार अपने निकटतम केंद्र पर टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के गांधी कॉलोनी एवं द्वारकापुरी में छह स्थानों गांधी वाटिका गांधी कॉलोनी, बारात घर पचेंडा रोड, गुरुद्वारा गली नंबर 10 गांधी कॉलोनी, देवोंपम किड्स स्कूल लिंक रोड, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी एवं एएसजे मॉल द्वारकापुरी भोपा रोड पर नागरिक टीकाकरण करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर कार्ड में से कोई भी एक आईडी लेकर आना होगा। सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन करा कर टीकाकरण करा सकते हैं। सीएमओ ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र पर कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं तथा कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed