{"_id":"6a870802d322a38e2c081b9e","slug":"vaccination-of-cattle-to-prevent-lumpy-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-178706-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: लंपी से बचाव के लिए गोवंश का किया टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: लंपी से बचाव के लिए गोवंश का किया टीकाकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गोवंशीय पशु लंपी स्किन डिजीज की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को भारत माता भक्त संगठन की मांग पर पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने गांव चांदपुर पहुंचकर लंपी की चपेट में आए पशुओं का उपचार किया।
लंपी से बचाव के लिए पशुओं का टीकाकरण भी किया गया। भारत माता भक्त संगठन अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में उनके नंदी सहित, राजेंद्र मास्टर, नरेंद्र, सतेंद्र की गाय की मौत लंपी स्किन डिजीज के कारण हो चुकी है।
जबकि किसान दिनेश शर्मा, रूपल चौधरी, पिंकू, कुशलवीर एवं सनोज आदि की गाय लंपी से पीड़ित है। बताया कि पशु चिकित्साधिकारी सदर डॉ. शक्ति प्रताप ने टीम के साथ पहुंचकर लंपी से पीड़ित जानवरों का टीकाकरण किया। उनकी ओर से पशु पालकों को दवा का भी वितरण किया गया।