फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination of 75 thousand animals, 2678 animals defeated Lumpi

75 हजार पशुओं का टीकाकरण, 2678 पशुओं ने लंपी को हराया

Thu, 08 Sep 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 75 thousand animals, 2678 animals defeated Lumpi
14 नए पशु किए गए चिह्नित जिले में लंपी बीमारी से ग्रस्त
विज्ञापन

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गायों में फैल रही लंपी की रोकथाम के प्रयास तेज हो गए हैं। अब तक जिले में 75400 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। 2678 पशुओं ने बीमारी को हराया, जबकि पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने 14 पशु बीमारी से ग्रस्त चिह्नित किए हैं।
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह एक संक्रामक बीमारी है। रोग का फैलाव पशुओं में मक्खी, चिचड़ी और मच्छरों के काटने से होता है। 34 गांव के पशुओं में एलएसडी बीमारी को रोकने के लिए अब तक कुल 75400 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। बीमारी से प्रभावित पशुओं को बुखार होना, पूरे शरीर में जगह-जगह गांठों का उभरा हुआ दिखाई देना है। हालांकि बीमारी से ग्रसित पशुओं में मृत्यु दर अनुमानित एक से पांच प्रतिशत ही है।
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
बीमारी की रोकथाम के लिए बीमारी से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। पशुओं को मक्खी, चिचड़ी और मच्छरों के काटने से बचाए, पशुशाला की साफ-सफाई दैनिक रूप से करना तथा डिस्इंफेक्शन (जैसे-चूना आदि) को स्प्रे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह नहीं फैलती बीमारी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि पशु की शरीर की चमड़ी पर पाई जाने वाली गांठें मनुष्यों में नहीं आती है। यह रोग पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलता है। यह मनुष्यों का रोग नहीं है। रोग से ग्रस्त पशु के दूध को उबालकर काम में लिया जा सकता है। इस रोग से पशु के स्वस्थ होने की पूरी संभावना है।

यहां करें संपर्क
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गोशालओं और 475 ग्राम सभाओं में डिस्इंफेक्शन स्प्रे कराया गया है। बीमारी की सूचना उपलब्ध कराने के लिए कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 9897715888 और 9897749888 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed