फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttarakhand cabinet minister reached Budhana

बुढ़ाना पहुंचे उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री

Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cabinet minister reached Budhana
बुढ़ाना में उत्तराखंड़ के केबिनेट मंत्री से वार्ता करते बहन के परिवार के सदस्य व भाजपा नेता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना पहुंचे उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड राज्य के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने अपनी बहन के परिजनों से मुलाकात की तथा हालचाल जाना। कैबिनेट मंत्री के बुढ़ाना आने की सूचना मिलते ही कस्बे के भाजपा नेता भी उनसे मिलने पहुंचे।
उत्तराखंड राज्य के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व वर्तमान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बुधवार को बुढ़ाना पहुंचे। उन्होंने बहन के परिवार में पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा हालचाल जाना। बहन के परिजनों से उनके व्यापार व परिवार के सदस्यों आदि को लेकर भी चर्चा हुई। उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री के बुढ़ाना आने की सूचना मिलते ही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता जितेंद्र त्यागी, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश संगल, विनीत कात्यान, संगीत गर्ग व अमरीश गोयल आदि भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

राजेश संगल ने कैबिनेट मंत्री को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं की कैबिनेट मंत्री के साथ राजनीति पर भी चर्चा हुई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी ने कहा कि भाजपा की सरकार में देश व प्रदेश में अमन चैन है। प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार ओमप्रकाश गोयल, शिवकुमार गोयल, उनके भांजे अंशुल गोयल व संघ नेता प्रेमचंद आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed