फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttar Pradesh State Commission for Women, Sushma Singh

महिला उत्पीड़न के मामलों में करें त्वरित कार्रवाई : सुषमा सिंह

Sat, 14 Mar 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh State Commission for Women, Sushma Singh
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह अधिकारियों की बैठक लेते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
महिला उत्पीड़न के मामलों में करें त्वरित कार्रवाई : सुषमा सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि महिला उत्पीड़न की शिकायत आने पर तत्काल कार्रवाई करें। महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी न होने पर कई प्रकरण सुलझ नहीं पाते हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कराया जाए।

समीक्षा बैठक में महिला थानाध्यक्ष ने विगत तीन माह में महिला उत्पीड़न संबंधी घटनाओं की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या महिला आयोग के समक्ष जरूर रखें। जनपद में जितने भी महिला आश्रम, वृद्धाश्रम और बाल सुधार गृह, एनजीओ चल रहे हैं, उन सभी में योजना का लाभ दिया जाए। सभी संस्थाओं का पूर्ण ब्यौरा रखा जाए। उनमें निवास कर रहे लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए। संस्थाओं में समान आयु वर्ग के बच्चों को एक साथ व वृद्धों को एक साथ रखा जाए। टीम बनाकर निरीक्षण करें और जो संस्थाएं सही कार्य करती नहीं मिले, तत्काल अवगत कराए। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा से कहा कि महिला आश्रम, वृद्धाश्रम व बाल सुधार गृह, एनजीओ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर लगवाएं। बैठक में एसडीएम सदर, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीओ सिटी, महिला थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed