फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Use social sites with great care

Muzaffarnagar News: सोशल साइट्स का उपयोग बड़ी सावधानी से करें

Wed, 01 Feb 2023 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:24 PM IST
विज्ञापन
Use social sites with great care
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंसूरपुर। एमडीएस विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज में मिशन मुस्कान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद, थाना मानव तस्करी विरोधी इकाई प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंधु, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक, विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से होने वाले अपराध के बारे में जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में बताया। कहा कि सोशल मीडिया के इस युग में हमें सावधानी एवं सतर्कता के साथ रहना चाहिए। बेटियों को सोशल साइट्स का उपयोग बड़ी सावधानी के साथ करना चाहिए। अपनी पर्सनल फोटो अपलोड करने से बचना चाहिए।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंधु ने उपस्थित विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित समस्त हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 और 108 आदि के बारे में जानकारी दी। आरक्षी श्वेता चौधरी ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए जूडो कराटे संबंधित गुर सिखाएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के अधिकार, मौलिक अधिकार एवं प्रत्येक तीन माह में लगने वाली लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद होनहार विद्यार्थियों को संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन की तरफ से जिला संयोजक सृष्टि सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रेणू चैधरी, प्रभा यादव, अमरजीत, विमलेश, अनुज कुमार, संजीव मलिक, विक्रांत कुमार, आदित्य बालियान, अनिल शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed