{"_id":"5ee662d58ebc3e42b5429c46","slug":"urea-reached-for-farmers-by-goods-train-muzaffarnagar-news-mrt486439758","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए मालगाडी से पहुंचा यूरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए मालगाडी से पहुंचा यूरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले के किसानों को खाद की कमी न रहे इसके लिए एक लाख यूरिया खाद के बोरे मंगाए गए हैं। इसकी एक खेप मालगाड़ी के माध्यम से आज रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
कोरोना बीमारी को देखते हुए किसान यूरिया खाद को लेकर परेशान नजर आ रहे थे। जैसे-जैसे लॉकडाउन की अवधि बढ़ती गई वैसे ही किसानों की समस्या बढ़ती गई। गन्ने की खेती के लिए किसानों को बुवाई के बाद यूरिया खाद्य चाहिए। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यूरिया (खाद) की खेप को ऑन डिमांड मंगवाया है। जिसमें सबसे पहले रविवार के दिन रेल मालगाड़ी के माध्यम से 66 हजार यूरिया के बोरे आए हैं। यूरिया को साधन सहकारी समितियों पर भिजवा दिया गया है, जहां से ये किसानों को मिल जाएंगे। एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि अब तक जनपद में करीब एक लाख यूरिया खाद के बोरे मंगवाए जा चुके हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी किसानों के लिए यूरिया मंगवाया जाएगा।