फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Urdu is not just a language but a symbol of culture.

Muzaffarnagar News: उर्दू केवल भाषा नहीं बल्कि तहजीब का प्रतीक

Mon, 10 Nov 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Urdu is not just a language but a symbol of culture.
विश्व उर्दू दिवस के मौके पर नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद
मुजफ्फरनगर। विश्व उर्दू एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उर्दू केवल एक भाषा नहीं बल्कि तहजीब का प्रतीक है। इस दौरान प्रतिभाशाली छात्रों, शिक्षकों और उर्दू प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.शमीमुल हसन ने की, जबकि संचालन ज़िला अध्यक्ष कलीम त्यागी ने किया। इस अवसर पर मास्टर इरफ़ान अली व डॉ.यूसुफ को उर्दू के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान के लिए और चौ. निहाल को अदबी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अल्लामा इक़बाल अवार्ड, मौलाना अकरम नदवी को मौलाना अबुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इरशाद राव को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उर्दू अदीब व अलीगढ़ से आए चौधरी निहाल सिंह, हाजी अकरम कुरैशी (चेयरमैन शाहपुर), मौलाना अकरम नदवी और हारून अली को भी सम्मानित किया गया। यहां शामली में तैनात शिक्षक जुबैर अहमद क़ो उर्दू और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मुबीन अहमद एवार्ड से नवाजा गया। उर्दू प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले भर के 276 प्रतिभाशाली छात्रों को भी सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सफिया बेगम, तहसीन अली, गुलफाम अहमद, डॉ.फर्रुख आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed