फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over woman's death, newborn Meerut refer

जच्चा की हालत बिगड़ी, मेरठ ले जाते मौत, हंगामा

Sat, 21 Sep 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death, newborn Meerut refer
खतौली में लोधा कालोनी में जच्चा की मौत पर हंगामा करते लोगों को समझाते इंस्पेक्टर। - फोटो : KHATAULI
महिला की मौत पर बरपा हंगामा, नवजात मेरठ रेफर
विज्ञापन

खतौली। प्रसव पीड़ित महिला की मौत हो गई। नवजात शिशु को मेरठ अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। महिला की मौत को लेकर परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पहुुंची।

नगर की लोधा कालोनी निवासी रमेश की पत्नी ज्योति को शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग ज्योति को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे। अस्पताल में ज्योति ने शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही वजह से जच्चा की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने आनन फानन में जच्चा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने जच्चा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ अस्पताल में देर शाम को रास्ते में जच्चा की मौत हो गई। जच्चा की मौत के बाद नवजात शिशु की भी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में शिशु को मेरठ एक हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया। महिला की मौत को लेकर परिजनों व मोहल्ले के लोगों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने सीएचसी के चिकित्सकों पर आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों का कहना था कि चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से ज्योति की मौत हुई हुई। सूचना मिलने भाजपा नेता अनुज सहरावत व इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी मौके पर पहुुंचे। देर रात तक इंस्पेक्टर व भाजपा नेता परिजनों को समझाने मेें लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed