{"_id":"61326a5c8ebc3eb3b35487e9","slug":"uproar-over-not-vacating-the-shops-of-devasthan-muzaffarnagar-news-mrt554651240","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान की दुकानें खाली न करने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान की दुकानें खाली न करने पर हंगामा
विज्ञापन
शाहपुर में कस्बा पुलिस चौकी का घेराव करते गांव बसीकलां के ग्रामीण ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। गांव बसीकलां में देवस्थान की किराए पर ली गईं चार दुकानें दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा खाली न करने पर ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए बसी मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया, जिसमें ब़ुढ़ाना एसडीएम भी फंस गए। एसडीएम व चेयरमैन ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। आरोपी दुकानदारों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बसीकलां स्थित देवस्थान भूमिया की भूमि पर छह दुकानें बनी हुई हैं, जिनमें से पांच दुकानें किराए पर दी गई थीं। इनमें से चार दुकानें दूसरे वर्ग के लोगों ने किराए पर ली हुईं हैं। देवस्थान की देखभाल करने वाली समिति के लोगों ने करीब एक माह पूर्व इन सभी लोगों को दुकानों खाली करने के लिए कहा था। इस पर किशन नामक युवक ने तो दुकान खाली कर दी है, जबकि दूसरे वर्ग के चारों लोग दुकानें खाली नहीं कर रहे हैं।
शुक्रवार सुबह समिति के लोगों ने एक बार फिर चारों लोगों को दुकानें खाली करने के लिए कहा तो उन्होंने इससे इंकार करते हुए उनके साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दे डाली। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव करते हुए बसी मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। हंगामे में बुढ़ाना एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट की गाड़ी भी फंस गई, जिस पर एसडीएम ने कार से उतरकर ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। वहीं, सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रमेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, कपिल सैनी व भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल भी मौके पर पहुंचे और लोगों से वार्ता कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत किया। एसडीएम ने भी मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। मामले में चारों किराएदारों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।