{"_id":"5e498a428ebc3ee5ae5a25ad","slug":"uproar-over-newborn-s-death-muzaffarnagar-news-mrt4693391104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर बरपा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात की मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवजात की मौत पर बरपा हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के सदर बाजार स्थित नर्सिंगहोम में नवजात की मौत होने से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बच्चे की मौत के लिए डॉक्टर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने बमुश्किल पीड़ित परिजनों को समझाबुझाकर शांत किया। परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी योगेश बालियान की पुत्रवधू को दो दिन पूर्व शहर की एक महिला चिकित्सक के यहां डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। महिला ने पुत्र को जन्म दिया था, जिसे बेहद कमजोर होने के चलते महिला चिकित्सक ने बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी। इस पर परिजन बच्चे को सदर बाजार स्थित नर्सिंग होम लेकर आ गए थे, जहां नवजात को भर्ती कर लिया गया था। दो दिन बाद भी बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे यहां से प्रकाश चौक पर दूसरे बाल रोग विशेषज्ञ के यहां दिखाने ले गए थे, जहां उपचार के दौरान नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत से गुस्साए परिजन सदर बाजार स्थित नर्सिंग होम पहुंचे और बच्चे को दिए गए उपचार के संबंध में जानकारी मांगी। आरोप है कि नर्सिंग होम प्रबंधन ने परिजनों को बच्चे को दिए गए उपचार के बारे में कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़ित परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टर की लापरवाही से ही नवजात की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। मामले में नवजात के परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कर रिपोर्ट सीएमओ दफ्तर को दी जाएगी, वहीं से इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।