{"_id":"63d77f42c83c782a1f05c0d9","slug":"uproar-over-dispute-between-kranti-sena-workers-and-inspector-muzaffarnagar-news-c-14-1-97444-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: क्रांति सेना कार्यकर्ताओं और दरोगा में विवाद पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: क्रांति सेना कार्यकर्ताओं और दरोगा में विवाद पर हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना के पदाधिकारियों का किसी बात को लेकर सिविल लाइन थाने में कच्ची सड़क चौकी प्रभारी के साथ विवाद हो गया। इसे लेकर हंगामा हुआ। मामला बढ़ने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी ने थाने के सीसीटीवी को दिखवा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
क्रांति सेना के कुछ कार्यकर्ता रविवार शाम एक युवक को तलाशते हुए सिविल लाइन थाने गए थे। इसे लेकर क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ललित रुहेला, आशीष मिश्रा, उज्ज्वल पंडित व शंकी शर्मा की थाने में कच्ची सड़क चौकी प्रभारी के साथ विवाद हो गया। इस सूचना पर मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल बंटी, जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश गोयल, महानगर अध्यक्ष शरद कपूर, महासचिव जितेंद्र गोस्वामी, भुवन मिश्रा, अनुज चौधरी आदि भी थाने पहुुंचे। संगठन पदाधिकारियों ने मामला जानना चाहा। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने उनकी भी नहीं सुनी। बाद में सभी कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी सिटी ने सीसीटीवी दिखवा कर 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, संगठन कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर तक कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी हैं।