{"_id":"611aadee8ebc3e43132fcc66","slug":"uproar-over-death-of-contract-employee-due-to-current-muzaffarnagar-news-mrt552082056","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मचारी की करंट से मौत पर बरपा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मचारी की करंट से मौत पर बरपा हंगामा
विज्ञापन
तितावी बघरा बिजली घर के संविदाकर्मी की हादसे में मौत के बाद जाम लगाते ग्रामीण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा कर्मचारी की करंट से मौत पर बरपा हंगामा
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव हैदरनगर क्षेत्र में बिजली का तार जोड़ने गए संविदा लाइनमैन खड़क सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों और रालोद कार्यकर्ताओं ने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। करीब तीन घंटे बाद पांच लाख रुपये का चेक व लाइनमैन के बेटे को नौकरी के आश्वासन पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोला। इस मामले में बिजलीघर के जेई और कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव मांडी निवासी खड़क सिंह (35) बघरा बिजलीघर पर संविदा पर लाइनमैन था। रविवार देर रात गांव हैदरनगर के जंगल में हाइटेंशन लाइन के तार टूट गए थे, जिन्हें जोड़ने के लिए वह बिजलीघर से शटडाउन लेकर गया था। इस बीच किसी ने लाइन चालू कर दी। संविदा लाइनमैन खड़क सिंह ने लाइन जोड़ने के लिए टूटा तार उठाया, उसमें दौड़ रहे करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को रात में ही मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण रालोद नेताओं के साथ मिलकर पहले बघरा बिजलीघर पहुंचे, जहां अफसरों के न मिलने पर उन्होंने पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया। रालोद पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, युवा जिलाध्यक्ष विदित मालिक, श्रीराम तोमर, सुधीर भारतीय, पूर्व मंत्री योगराज सिंह और सार्थक लाटियान के नेतृत्व में लगे जाम में शटडाउन के बावजूद बिजली सप्लाई चालू करने वाले कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने, लाइनमैन के परिवार को 15 लाख की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी और पत्नी को नौकरी दिए जाने की मांग की गई।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर दीपक कुमार व एक्सईएन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हुई वार्ता में पीड़ित परिवार को तत्काल प्रभाव से पांच लाख की आर्थिक सहायता, बालिग होने पर लाइनमैन के बेटे को संविदाकर्मी की नौकरी के साथ ही प्रधानमंत्री राहत कोष से पांच लाख की मदद का आश्वासन दिया गया। इसके बाद एसडीएम सदर ने पांच लाख की धनराशि का चेक भी पीड़ित परिजनों को सौंपा, जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे राजमार्ग पर लगा जाम खोला गया। वहीं, लाइनमैन के पिता मेहरू सिंह ने बघरा बिजलीघर के लाइनमैन सुक्रमपाल, एसएसओ सुभाष, जेई अविनाश पांडे व सर्किल एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी गई है।