Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over celebrating victory in Mandwara

मंदवाड़ा में जीत का जश्न मनाने पर बखेड़ा

Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar over celebrating victory in Mandwara
मंदवाड़ा में जीत का जश्न मनाने पर बखेड़ा
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। गांव मंदवाड़ा में जीत का जश्न मना रहे प्रधान के समर्थकों ने पुलिस टीम पर जबरदस्त पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सीओ ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर महिलाओं समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ पर लाठियां फटकार कर उन्हें खदेड़ा। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
बुढ़ाना ब्लॉक के गांव मंदवाड़ा में प्रधान पद पर प्रत्याशी फैज मौहम्मद को मतगणना के बाद विजयी घोषित किया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर फैज मौहम्मद के समर्थकों ने गांव में जश्न मनाना शुरू कर दिया। गांव के हारे हुए प्रत्याशी ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी, जिस पर पुलिस टीम गांव में पहुंची और समर्थकों को जश्न मनाने से रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि विजयी प्रधान के समर्थकों ने अपने घरों की छत से पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ विनय गौतम तत्काल फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और विजयी प्रत्याशी के साथ ही उसके कई समर्थक को हिरासत में ले लिया। लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ कर स्थिति पर काबू पाया गया। पकड़े गए आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। सीओ विनय गौतम ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंदवाड़ा में पुलिस पर हमले की वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मंदवाड़ा में प्रधान प्रत्याशी फैज मोहम्मद द्वारा विजयी जुलूस निकाले जाते समय रोकने पहुंची पुलिस टीम पर हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि मामले में चौकी प्रभारी एसआई अनिल सिंह की ओर से प्रधान फैज मोहम्मद व उसकी पत्नी समेत 20 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें फैज मोहम्मद की पत्नी समेत कई महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं, जिन्हें बाल संरक्षण गृह भेजा जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed