फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over allegations of grabbing the land of Mandi Gaushala

Muzaffarnagar News: मंडी गोशाला की भूमि कब्जाने का आरोप लगाकर हंगामा

Sun, 01 Oct 2023 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar over allegations of grabbing the land of Mandi Gaushala
मुजफ्फरनगर। सभासद के रिश्तेदार पर गोशाला की भूमि पर कुछ लोगों के साथ मिलकर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाकर मंडी के व्यापारियों ने हंगामा किया। गोशाला के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी चालक को पकड़ लिया। पालिका के अधिकारी और अन्य सभासदों के मौके पर पहुंचने के बाद गोशाला के अंदर डाला गया कूड़ा उठवाया गया।
विज्ञापन


गोशाला नई मंडी की भूमि भोपा रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास शांतिनगर की ओर जाने वाले रास्ते पर है। यहां दो स्थानों 17 बीघा और 75 बीघा भूमि गोशाला नई मंडी के फार्म के रूप में है। इस भूमि पर गोशाला के पशुओं के लिए चारा उगाए जाने के साथ ही यहां पर गोबर की खाद बनाने का काम किया जाता है। यह भूमि अब पालिका क्षेत्र का हिस्सा है। आरोप है कि सभासद के रिश्तेदार ने गोशाला की भूमि पर कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गोशाला नई मंडी कमेटी के पदाधिकारी और व्यापारी नेता संजय मित्तल, गोशाला कमेटी के अध्यक्ष विनय मित्तल और मंत्री हरिशंकर मूंधड़ा मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। हंगामा बढ़ने पर पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार भी मौके पर पहुंचे। व्यापारी नेता एफआईआर दर्ज कराने की जिद पर अड़े तो चेयरपर्सन के पति गौरव स्वरूप ने हस्तक्षेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्प जैन ने गोशाला के पदाधिकारियों को समझा बुझाकर मामले का निस्तारण कराया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि गोशालाकी जमीन में डाला गया कूड़ा उठवा दिया गया है। मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि जगह की पैमाइश को लेकर वह डीएम से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed