फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar of Valmiki Samaj against the construction of RRC

Muzaffarnagar News: आरआरसी निर्माण के विरोध में वाल्मीकि समाज का हंगामा

Thu, 29 Dec 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Uproar of Valmiki Samaj against the construction of RRC
चंदेना कोली में नूनाबड़ी मार्ग पर आरआरसी के निर्माण का विरोध करते वाल्मीकि समाज के लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। चंदेना कोली गांव में बनाए जाने वाले कूड़ा संग्रह केंद्र, आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) का बृहस्पतिवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। उनका कहना था कि
विज्ञापन

उनके श्मशान की भूमि पर आरआरसी का निर्माण कराया जा रहा है जो गलत है।
बृहस्पतिवार की सुबह ग्राम प्रधान राजकरण जैसे ही जेसीबी लेकर गांव के बाहर स्थित नूनाबड़ी मार्ग पर कूड़ा संग्रह केंद्र, आरआरसी के निर्माण की खुदाई कराने पहुंचे तो पता चलते ही वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष फैल गया। क्योंकि जिस जगह पर आरआरसी बनाया जाना है उस भूमि को वाल्मीकि समाज के लोग अपना शमशानघाट होना बता रहे हैं। वाल्मीकि समाज के बाबूराम, राजकुमार, पिंटू, जितेंद्र, रोहित, राहुल व अरविंद कुमार ने ग्राम प्रधान पर गलत तरीके से उनके श्मशानघाट की भूमि पर आरआरसी का निर्माण करवाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि लंबे समय से वह अपने मृत लोगों का इसी भूमि पर अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। यदि इस भूमि पर आरआरसी का निर्माण कर दिया गया तो वह अपने समाज के मृत लोगों का अंतिम संस्कार कहां करेंगे। इसको लेकर ग्राम प्रधान और वाल्मीकि समाज के लोगों में काफी देर तक कहासुनी हुई।
विज्ञापन

वहीं, ग्राम प्रधान राजकरण ने बताया कि जिस जगह को वाल्मीकि समाज अपने श्मशान की भूमि बता रहा है वह ग्राम समाज की है। यहीं पर आरआरसी बनाया जाएगा। वाल्मीकि समाज के श्मशानघाट के लिए अलग से जगह आवंटित की जाएगी जिसका करीब 25 लाख रुपये का प्रपोजल बनाकर अधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजा गया है। यही किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह अधिकारियों के सामने जाकर समस्या रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed