{"_id":"643163e4ee02fc2c7c08afe4","slug":"uproar-of-the-parents-on-the-death-of-the-married-woman-in-gadhi-village-muzaffarnagar-news-c-14-1-183850-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गांव गढ़ी में विवाहिता की मौत पर मायके वालों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गांव गढ़ी में विवाहिता की मौत पर मायके वालों का हंगामा
विज्ञापन
42 दिन पहले हुई थी शादी, जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप
पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कोतवाली नई मंडी के गांव गढ़ी में विवाहिता की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर हंगामा किया। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
छपार थाना क्षेत्र के मेदपुर गांव निवासी ईश्वर ने अपनी बेटी 22 वर्षीय नीतू की शादी 26 फरवरी 2023 को नई मंडी कोतवाली के गांव गढ़ी निवासी अंकित से की थी। शादी में छह सात लाख खर्च करते हुए काफी दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में एक लाख की मांग करते हुए नीतू को परेशान किया जा रहा था। अंकित एक व्यापारी के यहां नौकरी करता हैं।
बताया गया कि शुक्रवार आधी रात के बाद नीतू की हालत अचानक खराब हो गई तब ससुराल वाले उसे उपचार दिलाने के लिए जिला अस्पताल ले जाने लगे। मगर, रास्ते में उसकी मौत हो गई। तब शव को वापस घर ले जाया गया। यह सूचना नीतू के परिजनों को दी गई। उन्होंने शनिवार की सुबह नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से मामले की जानकारी ली। मायके पक्ष के लोगों ने मंडी कोतवाली पर हंगामा काटा। समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद वह शांत हुए। इसके बाद वह बेटी की ससुराल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
इनके खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि मृतका के पिता ईश्वर की तहरीर पर पति अंकित, जेठ, जेठानी, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का आरोप था कि दहेजलोभियों ने शादी के 42 दिन में ही उनकी बेटी की हत्या कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विवाहिता ने किया था परिजनों को फोन
मायका पक्ष का कहना हैं कि उनकी बेटी ने मौत से पहले मायके में फोन कर पति पर जहर खिलाने का आरोप लगाया था।