{"_id":"6a1ddc5e6ea2f0f16a0d9468","slug":"uproar-ensued-at-the-inauguration-of-a-water-cooler-and-the-chairperson-returned-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-172615-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वाटर कूलर के लोकार्पण पर हुआ हंगामा, वापस लौटीं चेयरपर्सन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वाटर कूलर के लोकार्पण पर हुआ हंगामा, वापस लौटीं चेयरपर्सन
विज्ञापन
कचहरी में वाटर कूलर पर लिखे नाम को लेकर नाराजगी जताते बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में पालिका की ओर से लगाए गए वाटर कूलर पर जिला बार एसोसिएशन का नाम नहीं लिखे जाने पर हंगामा हुआ। अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महासचिव सुरेंद्र मलिक ने कहा कि नाम लिखने में गलतियां की गई हैं। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप बिना लोकार्पण किए वापस लौट गईं।
नगर पालिका ने 15वें वित्त आयोग से वार्ड 10 के अंतर्गत आने वाले कचहरी परिसर में दो वाटर कूलर स्वीकृत किए हैं। सोमवार को एक वाटर कूलर का लोकार्पण करने लिए लिए व्यापारियों के साथ चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप पहुंची। जिला बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और महासचिव सुरेंद्र मलिक समेत अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए।
वाटर कूलर पर लगाई प्लेट पर जिला बार संघ का नाम या कार्यकारिणी का नाम नहीं लिखे जाने पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं का कहना था कि वाटर कूलर लगाने के लिए बार संघ ने प्रस्ताव भेजा था लेकिन नाम नहीं लिखा गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद चेयरपर्सन वापस चली गईं।
विज्ञापन
n बार संघ के प्रस्ताव पर लगे हैं कूलर : त्यागी : बार संघ के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि बार संघ ने दो वाटर कूलर का प्रस्ताव पालिका और तीन का प्रस्ताव सांसद को दिए थे। पालिका ने एक कूलर लगवा दिया लेकिन नाम लिखने में गलती की है। बार ने प्रस्ताव दिया है, नाम भी लिखा जाना चाहिए। दोबारा नाम लिखवाने के लिए आश्वस्त किया गया है।