UP : मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस पर पथराव, सामने आई ये बड़ी वजह, पुलिस ने शुरू की जांच
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक रोडवेज बस पर पथराव किया गया। वहीं, बस पर पथराव करने के पीछे यह बड़ी वजह सामने आई है।
विस्तार
बिजनौर से मुजफ्फरनगर आ रही रोडवेज बस पर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बाइक सवार युवकों ने पथराव कर दिया। मुजफ्फरनगर के नई मंडी की भरतिया कॉलोनी निवासी संजय कुमार की मीरापुर के पड़ाव चौक पर मीट की दुकान है। वह रोडवेज बस में सवार होने के लिए मीरापुर में बाईपास पर खड़ा था।
इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया तो वह दौड़कर रोडवेज बस में सवार हो गया। बाइक सवार युवकों ने रोडवेज पर भी पथराव कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं लगी है। चालक संजीव और परिचालक अरशद बस को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया।
यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम
व्यापारी संजय कुमार का कहना है कि आरोपी युवक कई दिन पहले उसकी दुकान पर आकर सामान लेकर गए थे। रुपये मांगने पर कहासुनी हुई। इसके बाद उन्हीं युवकों ने उसका पीछा किया और बस पर पथराव किया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात