फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Husband kills wife, then consumes poison; Deepa had returned home just two days earlier

मुजफ्फरनगर: पत्नी की हत्या कर पति ने खाया जहर, दो दिन पहले ही समझौता होने पर घर लौटी थी दीपा

Tue, 20 Oct 2026 01:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 20 Oct 2026 01:18 PM IST
सार

दिनेश कुमार से विवाद होने पर पत्नी दीपा एक साल से अलग रह रही थी। वापस आते ही उसकी हत्या कर दी गई। दीपा के भाई अरविंद ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक मांगने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Husband kills wife, then consumes poison; Deepa had returned home just two days earlier
दीपा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नोना में दीपा (28) की हत्या कर उसके पति सैलून संचालक दिनेश कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गले पर निशान मिलने के बाद मायके पक्ष के लोगों को शक हुआ। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा प्रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पति के अलावा सास, ससुर और जेठ के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की तहरीर दी गई है। अंतिम संस्कार के लिए ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बीच तनाव हो गया। पुलिस की मौजूदगी में शव को मायके पक्ष के सुपुर्द किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव नोना निवासी बंगलूरू में सैलून संचालक दिनेश की शादी 2021 में गांव बोपाड़ा की रहने वाली दीपा के साथ हुई थी। पिछले एक साल से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था। कई महीने से दीपा अपनी बड़ी बहन पूनम के पास गांव जोहरा में रह रही थी।
 
विज्ञापन

इसके बाद दिनेश बंगलूरू से गांव लौट आया। दो दिन पहले ही पारिवारिक समझौते के चलते दीपा अपने पति के साथ ससुराल नोना लौट आई थी। रविवार रात पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ। सोमवार तड़के पांच बजे पुलिस को दंपती के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी गई।
 

पुलिस मौके पर पहुंची तो दीपा बेसुध थी और दिनेश चीख रहा था। पुलिस दोनों को लेकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां महिला को मृत घोषित किया गया। दिनेश को अपोलो दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हुआ कि जहरीले पदार्थ से महिला की मौत नहीं हुई है। शव गोना पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया।
देर रात थाने में दीपा के भाई अरविंद ने पति दिनेश के अलावा ससुर रतन सिंह, सास मूर्ति, जेठ मिंटू के खिलाफ तहरीर दी है। दहेज में दो लाख रुपये और बाइक मांगने का लगाया आरोप लगाया गया। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed