फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Police post attacked in Muzaffarnagar, inspector and constable beaten

UP: मुजफ्फरनगर में पुलिस चौकी पर हमला, दरोगा व सिपाही को पीटा, इस बात पर हुआ था विवाद

Sat, 22 Mar 2025 05:23 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 22 Mar 2025 05:23 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में गढ़ी सखावत पुलिस चौकी पर तैनात एसआई गोविंद चौधरी और सिपाही पर हमला कर पीटा। चेकिंग के दौरान हुआ विवाद। पांच नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
UP: Police post attacked in Muzaffarnagar, inspector and constable beaten
पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में बुढ़ाना क्षेत्र की गढ़ी सखावत पुलिस चौकी पर तैनात एसआई गोविंद चौधरी और सिपाही अनुज कुमार पर हमला किया गया। चौकी पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने पांच नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला शुक्रवार देर रात का है। पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर और बाइक सवार लोगों के बीच बहस हो गई।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में बड़ी वारदात: भाजपा नेता ने पत्नी और तीन बच्चों को मारी गोली, तीनों की मौत, पत्नी गंभीर
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने नाम पूछने पर एसआई और सिपाही के साथ गाली-गलौज की। दोनों के साथ मारपीट की गई। दोनों जान बचाने के लिए कमरे में घुसे तो वहां भी भीड़ ने घुसकर दोनों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली से पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। एसआई की ओर से गढ़ी सखावतपुर निवासी कल्लू, अरुण, प्रवीण, मोहित, शांतनु और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed