फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Panchayat Election Result 2021 Late counting of votes has started at many centers in Muzaffarnagar

UP Panchayat Election Result 2021: मुजफ्फरनगर में देरी से शुरू हुई मतगणना, भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा

Sun, 02 May 2021 11:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 May 2021 11:06 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई। कई केंद्रों पर देरी से मतगणना शुरू हुई। उधर, कुकड़ा मंडी के बाहर प्रत्याशी और एजेंटों की भारी भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन
UP Panchayat Election Result 2021 Late counting of votes has started at many centers in Muzaffarnagar
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मुजफ्फरनगर में पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को हटाया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। कुकड़ा मंडी के बाहर प्रत्याशी और एजेंटों की भारी भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को पीछे किया।

विज्ञापन


वहीं सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने पुरकाजी में मतगणना केंद्र पर पहुंचकर कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एजेंटों की जांच के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाए। शाहपुर केंद्र पर भी जांच के बाद में ही प्रवेश दिया जा रहा है। उधर, कुकड़ा मंडी के बाहर मतगणना स्थल पर भीड़ लगी है। वहीं चरथावल ब्लाक में मतगणना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


चरथावल में मतगणना केंद्र गांधी इंटर कॉलेज के कक्ष नंबर 11 में एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। यहां अभी तक महिला सहित तीन पॉजिटिव आ चुके हैं। मतगणना अभी तक सामान्य रूप से शुरू नहीं हो पाई है। कर्मचारियों में कोरोना को लेकर खौफ है। उधर, जोनल मजिस्ट्रेट जयेंद्र सिंह और तहसीलदार सदर ने केंद्रों की प्रशासनिक व्यवस्था संभाल रखी है। मोरना ब्लाक में मतगणना स्थल के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में नौ ब्लाकों में 498 ग्राम पंचायतों, 6726 ग्राम पंचायत सदस्य, 1085 बीड़ीसी और 43 जिला पंचायत सदस्य पदों पर 13215 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। आज इनके भाग्य का फैसला होगा।


सदर ब्लाक की मतगणना कुकड़ा मंडी स्थल पर कराई जा रही है है, जबकि बाकी आठ ब्लाकों की मतगणना ब्लाक मुख्यालय पर हो रही है। मतगणना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह सात बजे मतगणना कर्मचारियों को आई कार्ड देख कर प्रवेश दिया गया। प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजर के इंतजाम किए गए हैं। बावजूद इसके सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। जिले में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू करनी थी, लेकिन भारी भीड़ के कारण एजेंटों और प्रत्याशियों को देर से प्रवेश मिला। जिस कारण मतगणना का कार्य नौ बजे जाकर शुरू हुआ। शाहपुर में 9:30 बजे और जानसठ में 9:20 पर मतगणना शुरू हुई। शहर में कुकड़ा मंडी के बाहर प्रत्याशी और एजेंटों की भारी भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को पीछे किया। मोरना, खतौली ब्लाक पर भी भारी भीड़ के चलते दो गज की दूरी का पालन नहीं हो रहा। राउंड वाइज मतगणना कराई जा रही है। पहले चक्र में 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें

UP Panchayat Chunav Result Live: जेवर में दो कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, तबीयत बिगड़ने पर भेजा अस्पताल 

UP Panchayat Election Result 2021: बिजनौर में कई केंद्रों पर कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी, देरी से शुरू हुई मतगणना


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed