{"_id":"612a30008ebc3e60f10dee06","slug":"up-news-up-news-bhartiya-kisan-union-workers-have-opposed-against-bjp-mla-vikram-saini-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीजेपी विधायक को काले कपड़े दिखाकर किया विरोध, गांव से लौटना पड़ा वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीजेपी विधायक को काले कपड़े दिखाकर किया विरोध, गांव से लौटना पड़ा वापस
Sat, 28 Aug 2021 07:37 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 28 Aug 2021 07:37 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के एक गांव में भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक को काले कपड़े दिखाकर विरोध किया। इसके बाद विधायक वहां से लौट आए।
विज्ञापन
भाजपा विधायक को काले कपड़े दिखाकर किया विरोध।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र के गांव मीरापुर दलपत में भाकियू कार्यकर्ताओं ने खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी का गांव में पहुंचने पर विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विधायक की खाली गाड़ी को घेर लिया और काले कपड़े दिखाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस के समझाने पर भी कार्यकर्ता नहीं माने। विरोध के चलते विधायक को गांव से लौटना पड़ गया।
विज्ञापन
जानसठ कोतवाली के गांव मीरापुर दलपत में शनिवार को विधायक विक्रम सैनी भाजपा की बूथ कमेटी का सत्यापन करने के लिए पहुंचे। विधायक भाजपा कार्यकर्ता विशाल प्रजापति के मकान में बैठकर बूथ कमेटी का सत्यापन करने को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने लगे। विधायक के गांव में आने की जानकारी भाकियू के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह को लग गई। जोगेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विशाल प्रजापति के मकान के बाहर पहुंचे। बाहर सड़क पर विधायक की गाड़ी खड़ी थी। विधायक मकान के अंदर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाहर खड़ी विधायक की गाड़ी को घेर लिया और हंगामा खड़ा कर दिया। इतना ही नहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने विधायक को काले कपड़े दिखाए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। विरोध के चलते विधायक को गांव से निकलना पड़ गया। पुलिस ने अपनी कस्टडी में विधायक को गांव से जानसठ तक भिजवाया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं विधायक
खतौली विधायक विक्रम सैनी का कहना है कि वे मीरापुर दलपत में मकान के अंदर बैठकर बूथ कमेटी का सत्यापन कर रहे थे। इस दौरान मकान के बाहर आकर कुछ भाकियू कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। हंगामा करते रहो, उनका भाकियू कार्यकर्ताओं से कोई मतलब नहीं है। हमने बूथ कमेटी का सत्यापन किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर गांव से लौट आए।