फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Two youths committed suicide by hanging in a village of Muzaffarnagar

खौफनाक कदम: दो युवकों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सामने आई ये बड़ी वजह, गांव में पसरा मातम 

Sat, 04 Dec 2021 08:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Dec 2021 08:54 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में दो युवकों ने खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। इससे गांव में मातम पसर गया और दोनों के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP News: Two youths committed suicide by hanging in a village of Muzaffarnagar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मुजफ्फरनगर में चरथावल के न्यामू गांव में शनिवार देर शाम दो युवकों ने पंखे में फंदा डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली। दो युवकों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। थाना प्रभारी ने शाम को मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं मृतकों के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव सुपुर्दगी में ले लिए। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के न्यामू निवासी सचिन (25) पुत्र पप्पू बंजारा ने शनिवार देर शाम को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया कि शाम को कमरे का दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से आवाज नहीं आई। इस पर ग्रामीणों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़ा, तो वह पंखे में लटके युवक के शव को देख हैरत में रह गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखिए दर्दनाक तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक पिछले पांच साल से डिप्रेशन में चल रहा था। इसी वजह से वह परिजनों से अलग रहता था। वहीं इसी गांव के लल्लू (35) पुत्र महेश शर्मा ने भी कमरे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने बताया वह अधिक मात्रा में नशा करता था। परिजनों के निवेदन पर पुलिस ने दोनों के शव बिना पोस्टमार्टम कराए उन्हें सौंप दिए।

यह भी पढ़ें: वारदात से दहला इलाका: पहले बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद उठाया खौफनाक कदम, देखें मौके की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed