{"_id":"620bce8675b0cf2fce75177e","slug":"up-news-two-youth-have-died-and-a-injured-in-bike-accident-in-muzaffarnagar-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, तीनों के परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, तीनों के परिवारों में मचा कोहराम
Tue, 15 Feb 2022 09:32 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Feb 2022 09:32 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं तीनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर बाइक सवार तीन मजदूर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर घायल है।
विज्ञापन
क्षेत्र के अलीपुर अटेरना निवासी सचिन (23) पुत्र राकेश कुमार, विकास (21) पुत्र सत्यपाल और रोहित (20) पुत्र सुखबीरा मजदूरी करने बुढ़ाना गए थे। शाम के समय एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों अपने गांव लौट रहे थे। बुढ़ाना से निकलते ही पेट्रोल पंप के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विकास (21) पुत्र सत्यपाल और रोहित (20) पुत्र सुखबीरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सचिन गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
वहीं हादसे के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान किसी ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की जेब से मिले कागज और मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही अलीपुर अटेरना में गम का माहौल बन गया। सैंकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें