{"_id":"61c487cdc52f997233506d18","slug":"up-news-police-has-arrested-three-accused-of-a-gang-and-guns-bikes-and-mobiles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शातिर गिरोह के तीन लुटेरे दबोचे, प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट, एसपी देहात ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शातिर गिरोह के तीन लुटेरे दबोचे, प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए करते थे लूट, एसपी देहात ने किया खुलासा
Thu, 23 Dec 2021 07:59 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:59 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक शातिर गिरोह के तीन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने के लिए लूट करते थे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस ने खुलासा किया।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में पुलिस ने गैस एजेंसी के सेल्समैनों से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त तमंचे, बाइक, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद की।
विज्ञापन
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने गुरुवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता की। बताया कि सात दिसंबर को गांव राजपुर स्थित गैस ऐजेंसी के कर्मचारियों से परासौली गांव के लिंक मार्ग पर बैंक जाते समय लूट की गई थी। घटना का मुकदमा कोतवाली में पंजीकृत हुआ था। पुलिस की टीम घटना के खुलासे व लुटेरों की गिरफ्तारी में लगी हुई थी। इंस्पेक्टर ने टीम के साथ लूट करने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी मनव्वर व सरफराज गांव हबीबपुर थाना फुगाना के रहने वाले हैं। तीसरा आरोपी शादाब जनपद शामली के कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल का रहने वाला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, लूट में प्रयुक्त बाइक, एक स्टील की नाल, मोबाइल और 71 हजार, पांच सौ रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने 11 दिसंबर को गांव जौला में राहगीरों के साथ की गई लूट की घटना को भी स्वीकार किया है। एसपी देहात ने बताया कि लूट का खुलासा करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर
प्रेमिकाओं के महंगे शौक पूरे करने के लिए की थी लूट
एसपी देहात ने बताया कि तीनों लुटेरे नई उम्र के हैं। उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पूछताछ में लूट के आरोपियों ने बताया कि प्रेमिकाओं को फोन और अच्छी ड्रेस खरीदवाने के लिए लूट की थी। लुटेरों ने पुलिस को बताया कि लूटी गई नकदी के रुपये वे अपने और प्रेमिकाओं के शौक पूरे करने में खर्च कर चुके हैं।