फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: Officials freed land of Gram Panchayat in a village of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर : अवैध कब्जे पर चला योगी का बुलडोजर, 15 साल से कब्जा रखी थी ग्राम पंचायत की भूमि

Sat, 23 Apr 2022 10:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Apr 2022 10:42 PM IST
सार

अवैध कब्जों पर योगी का बुलडोजर खूब चल रहा है। वहीं मुजफ्फरनगर के एक गांव में शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर से अवैध कब्जा हटवाया।

विज्ञापन
UP News: Officials freed land of Gram Panchayat in a village of Muzaffarnagar
चला बुल्डोजर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में छपार क्षेत्र के गांव महरायपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटवा दिए। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  खुशखबरी: पश्चिम यूपी के कैंसर मरीजों के लिए अच्छी खबर, इलाज के लिए अब नहीं जाना होगा दूर, मेरठ में आई ये मशीन
विज्ञापन

 
गांव महरायपुर निवासी आदित्य भारद्वाज ने लगभग एक माह पूर्व जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि गांव के ही जनेश्वर, गंगाराम, मोनू, सरमोद आदि ने ग्राम पंचायत की भूमि पर पंद्रह वर्ष से अवैध कब्जा कर टीनशेड व छप्पर डालकर पशु बांध रखे हैं और चारा काटने की मशीनें लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंची थी। कब्जाधारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी। लेखपाल अमित सैनी भी कई बार गए। उन्होंने समझाया, लेकिन कब्जा नहीं हटा। शनिवार को तहसील सदर के नायब तहसीलदार राजकुमार थाने पर समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को फोर्स भेजने के लिए कहा।

इसके बाद नायब तहसीलदार राजकुमार अपने साथ तहसील कर्मी व पुलिस बल लेकर गांव में पहुंचे और बुलडोजर से चारा काटने की मशीन, छप्पर, पशुओं को चारा खिलाने वाली खोर एक लोहे का खोखा आदि सब गिरा दिए। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें: तीन जिंदगियां खत्म: खून से लथपथ थी शीबा की लाश, तार से बंधे शरीर पर थे कैंची के कई वार, 'खूनी-हथौड़ा' देख सिहर उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed