Muzaffarnagar: 20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगेहाथ गिरफ्तार, जल्द दर्ज होगा मुकदमा, मांगे थे 50 हजार रुपये
Muzaffarnagar News : लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बिजनौर सदर तहसील में तैनात लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने लेखपाल के खिलाफ भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तोफीर निवासी पोपिन ने अपनी मां सुदेशना के नाम पर कई साल पहले साढ़े ग्यारह बीघा जमीन खरीदी थी। यह जमीन जनपद बिजनौर की सदर तहसील क्षेत्र में आती है। जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए बिजनौर सदर तहसील के बंदोबस्त लेखपाल मोहम्मद अहसान से बात की।
आरोप है कि लेखपाल ने 50 हजार रुपये की मांग की। बाद में 20 हजार रुपये में बात तय हो गई। इसके बाद पोपिन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सहारनपुर कार्यालय में शिकायत की तो मंगलवार को सहारनपुर, मेरठ व मुरादाबाद कार्यालय की छह सदस्यीय टीम ने मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुभाष सिंह के निर्देशन व सहारनपुर प्रभारी उषा तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई की।
पोपिन को लाल पाउडर लगाकर 20 हजार रुपये देकर बिजनौर सदर तहसील में मौजूद लेखपाल के पास भेजा गया और जैसे ही लेखपाल ने रुपये लिए तभी टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लेखपाल को लेकर टीम भोपा थाने पहुंची।
यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
मुरादाबाद मंडल प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि भोपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। लेखपाल को भोपा पुलिस को सौंपा है।
यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी