{"_id":"6adf7ecac112b0f0c806d59e","slug":"muzaffarnagar-district-homeopathic-officer-accused-of-extorting-rs-15-000-cctv-footage-goes-viral-2026-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अक्षय कात्यान पर 15 हजार रुपये की वसूली का आरोप, सीसीटीवी फुटेज वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अक्षय कात्यान पर 15 हजार रुपये की वसूली का आरोप, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Mon, 26 Oct 2026 10:10 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:10 PM IST
सार
निकुंज मेडिकल स्टोर के संचालक सुधीर यादव ने जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अक्षय कात्यान पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वसूली करते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन डीएम से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
वायरल फुटेज।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला होम्योपैथिक अधिकारी (डीएचओ) डॉ. अक्षय कात्यान पर मेडिकल स्टोर संचालक से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। संचालक से रुपये लेते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरोप है कि एलोपैथिक मेडिकल स्टोर से होम्योपैथिक दवा बेचे जाने पर कार्रवाई का डर दिखाकर रिश्वत ली गई। पीड़ित की शिकायत पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही डीएचओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
Trending Videos
शहर कोतवाली क्षेत्र के चुंगी नंबर दो पर निकुंज मेडिकल स्टोर है। संचालक सुधीर यादव ने मेडिकल स्टोर पर एलोपैथिक दवा बिक्री का लाइसेंस लिया हुआ है। आरोप है कि 24 अक्तूबर को जिला होम्योपैथिक अधिकारी निकुंज मेडिकल स्टोर पर पहुंचे और दुकान पर रखी पथरी काटने की होम्योपैथिक दवा का फोटो खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद बिना अनुमति होम्योपैथिक दवा बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की धमकी देते हुए 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई। बताया कि स्टोर संचालक की ओर से इतने अधिक रुपये दिए जाने में असमर्थता जताई गई। जिस पर आरोपी की ओर से 15 हजार में मामला निपटाने को कहा गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने जिला होम्योपैथिक
अधिकारी को रुपये दिए तो उसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
अधिकारी को रुपये दिए तो उसका वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
फुटेज दिखाकर करेंगे कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने जिला होम्योपैथिक अधिकारी की ओर से की गई उगाही की वीडियो डीएम को दिखाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वीडियो डीएम को दिखाकर आरोपी अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जाएगी।

आरोप बेबुनियाद हैं, मेरे खिलाफ साजिश है: जिला होम्योपैथिक अधिकारी
जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अक्षय कात्यान का कहना है कि वह कई दिनों से परीक्षा और अन्य सरकारी ड्यूटी पर हैं। सोमवार को अवकाश है। वह किसी भी मेडिकल स्टोर संचालक के पास नहीं गए और न ही ऐसी किसी जांच की आवश्यकता पड़ी। यदि कोई किसी प्रकार के आरोप लगा रहा है तो वह निराधार हैं। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साजिश रची गई है।
ये भी देखें...
यूपी: सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- खरगे ने कोई गलत बात नहीं कही, भाजपा की भाषा में दिया जवाब