{"_id":"67698cd4951cb314860bf94f","slug":"up-news-farmers-of-meerut-division-will-march-to-noida-what-will-be-the-strategy-of-bku-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: नोएडा कूच करेंगे मेरठ मंडल के किसान, क्या रहेगी भाकियू की रणनिति, जानें क्या बोले नरेश और राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: नोएडा कूच करेंगे मेरठ मंडल के किसान, क्या रहेगी भाकियू की रणनिति, जानें क्या बोले नरेश और राकेश टिकैत
Mon, 23 Dec 2024 09:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:46 PM IST
सार
नोएडा के जीरो प्वाइंट पर 30 दिसंबर को पंचायत होगी। सात जनवरी को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों को विभिन्न मांगों को पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत को संबोधित करते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिसौली में भाकियू की पंचायत में एलान किया गया कि नोएडा के जीरो प्वाइंट पर 30 दिसंबर को मेरठ मंडल के छह जिलों के किसानों की पंचायत होगी। सात जनवरी को यूपी और हरियाणा में जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रयागराज में 16 से 18 जनवरी तक किसान कुंभ लगेगा। अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। मेरा खेत मेरा आंदोलन के साथ खेत से आंदोलन की शुरुआत करनी होगी।
विज्ञापन
पंचायत में बोलते नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान भवन में आयोजित पंचायत में नोएडा के किसानों को 10 फीसदी भूखंड देने, नए जमीन अधिग्रहण कानून को लागू करने, किसानों की रिहाई समेत अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस सरकार में किसानों के सामने बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ढाई-तीन महीने चीनी मिल चलते हुए हो चुके हैं, लेकिन गन्ने के भाव की घोषणा नहीं की गई।
इस सरकार में कोई नहीं बचेगा। संगठन को अनुशासन के साथ मजबूती से आंदोलन करना होगा। विद्युत बिल के सरचार्ज पर दी जा रही छूट से किसानों का भला नहीं होगा। सरकार को किसानों की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा।
इस सरकार में कोई नहीं बचेगा। संगठन को अनुशासन के साथ मजबूती से आंदोलन करना होगा। विद्युत बिल के सरचार्ज पर दी जा रही छूट से किसानों का भला नहीं होगा। सरकार को किसानों की अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन