{"_id":"6198c0607057cc4a71056f6b","slug":"up-news-cyber-criminal-has-cheated-one-lakh-rupees-from-a-farmer-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का शिकार हुआ किसान, साइबर सेल ने कार्रवाई कर वापस कराए एक लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का शिकार हुआ किसान, साइबर सेल ने कार्रवाई कर वापस कराए एक लाख रुपये
Sat, 20 Nov 2021 03:01 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Nov 2021 03:01 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में एक किसान साइबर ठगी का शिकार हो गया। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित किसान के एक लाख रुपये वापस कराए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार को एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां पेटीएम यूजर एक किसान साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। वहीं शिकायत करने पर साइबर सेल की टीम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई करते हुए किसान के एक लाख रुपये वापस दिला दिए।
विज्ञापन
ये है मामला
गांव भौराकलां निवासी तरेशपाल पुत्र मायाराम के मोबाइल फोन पर शनिवार को कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने रिश्तेदार का करीबी बताते हुए इमेरजेंसी में रुपये की आवश्यकता बताई। इस दौरान उसने खुद को किसी बीमारी से जान का खतरा बताया। इसके बाद तरेशपाल ने उसे एक लाख रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
पीड़ित तरेशपाल ने बताया कि उसने बिना सोचे समझे उसे एक लाख रुपये पेटीएम के जरिए भेज दिए। इसके बाद पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है। वहीं पूछताछ किए जाने पर उसका शक सही निकला। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। वहीं साइबर सेल की टीम ने पेटीएम को मामले से अवगत कराया और पीड़ित किसान के एक लाख रुपये वापस कराए।
यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी