{"_id":"6062faf0f674f1390447bcbc","slug":"up-news-conflict-between-two-parties-in-a-village-of-muzaffarnagar-and-one-person-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से बोला हमला, एक की मौत और कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियारों से बोला हमला, एक की मौत और कई घायल
Tue, 30 Mar 2021 03:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Mar 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत में मंगलवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों एवं धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे पहले सोमवार की शाम को भी इनके बीच कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
ये है मामला
बता दें कि फुलत गांव में संजय पुत्र अमर सिंह एवं राहुल पुत्र पप्पू के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इस दौरान राहुल एवं निखिल उर्फ बिट्टू पुत्र पप्पू ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली संजय (38 वर्ष) पुत्र अमर सिंह के चेहरे पर लगी। इसके अलावा वहीं खड़े उसके भाई सुभाष, भतीजे राहुल उर्फ पिंकू पुत्र मुनेश, सूर्या पुत्र सुभाष एवं राधा पुत्री सुभाष भी बलकटी लगने से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद आरोपी घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं संजय को गंभीर हालत के चलते मेरठ के लिए रेफर किया है। बताया गया कि एसडीएस ग्लोबल अस्पताल मोदीपुरम में घायल संजय को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: होली पर शहादत की खबर, गांव में पसरा मातम, पंचतत्व में विलीन हुआ बागपत का लाल, देखें तस्वीरें
सूचना पर एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी, इंस्पेक्टर शाहपुर संजीव कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने घटनास्थल का मुआयना किया। मृतक संजय के भाई मुनेश की ओर से दो महिलाओं सहित दर्जनभर लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/