{"_id":"620be5d7cd96564abf763e9e","slug":"up-news-bku-workers-have-protested-after-death-of-a-man-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का मामला : भाकियू नेता की चेतावनी पर पहुंचे अफसर, शव को घर रखकर की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का मामला : भाकियू नेता की चेतावनी पर पहुंचे अफसर, शव को घर रखकर की मुआवजे की मांग
Tue, 15 Feb 2022 11:11 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:11 PM IST
सार
हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को घर रखकर मुआवजे की मांग की। उधर, भाकियू नेता की चेतावनी पर अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति की मौत के बाद मुआवजे की मांग करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में बिरालसी नहर पर सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत का मामला गरमा गया। भाकियू जिला उपाध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में परिजनों ने शव को घर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। किसानों की चेतावनी के बाद नायब तहसीलदार इंद्र देव शर्मा और एचएसओ ज्ञानेश्वर बौद्ध मौके पर पहुंचे। उन्होंने राजस्व, मुख्यमंत्री राहत कोष एवं अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
सोमवार शाम कार की टक्कर लगने से बिरालसी से पैदल अपने गांव बलवाखेड़ी जा रहे शेरपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने रात में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया था। उसकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। शव गांव में पहुंचने के बाद मंगलवार सुबह भाकियू नेता विकास शर्मा बलवाखेड़ी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों की गुहार पर फोन कर एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग की और कहा जब तक मृतक किसान के परिवार को आर्थिक सहयोग का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : सहारनपुर में भिड़े सपा-भाजपा के समर्थक, पुलिस ने लाठियां फटकार कर दौड़ाया, एक घायल, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक प्रवीण गुप्ता राजस्व विभाग टीम और पुलिस को लेकर मौके पर पहुंची। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष, किसान दुघर्टना बीमा एवं राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के अंतर्गत मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। उसके बाद पीड़ित परिजन मृतक का अंतिम संस्कार करने पर सहमत हुए।
यह भी पढ़ें: UP Elections 2022 Phase 2 : गजब का उत्साह, कहीं गोद में जाकर तो कहीं 100 साल की महिला ने डाला वोट, देखें तस्वीरें
उधर, पुलिस ने कार के स्वामी को चिह्नित कर लिया है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुआवजे के संबंध में अधिकारियों से वार्ता करने के दौरान ग्राम प्रधान के पति अशोक सिंह, ठा. दुष्यंत कुमार और दीपक कुमार मौजूद रहे।