फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A young man committed suicide by consuming poison after five days of marriage in Muzaffarnagar

यूपी: शादी के पांच दिन बाद खाया जहर, फोन कर बोला- बहन बचा सकते हो तो बचा लो, तीन बहनों का इकलौता भाई था मलिक

Sat, 20 Nov 2021 12:39 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Nov 2021 12:39 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में शादी के पांच दिन बाद ही एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सल्फास खाने के बाद युवक ने अपनी बहनों के पास फोन करके कहा, बचा सकते हो तो अपने भाई को बचा लो। 

विज्ञापन
UP News: A young man committed suicide by consuming poison after five days of marriage in Muzaffarnagar
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में बाबरी क्षेत्र के गांव चूनसा में एक युवक ने ससुरालजनों की प्रताड़ना के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवक की बहन ने उसकी पत्नी व अन्य ससुरालजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


गांव चूनसा के 23 वर्षीय युवक प्रयास पुत्र जय कुमार की शादी 14 नवंबर को कोमल पुत्री चंद्रपाल सिंह निवासी पतला खानपुर थाना निवाड़ी जिला गाजियाबाद के साथ हुई थी। युवक की बहन सीमा ने थाना बाबरी में अपनी भाभी व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसकी भाभी कोमल ने शादी के दो दिन बाद अपने भाई नितिन को फोन कर बुलाया था। अपने भाई को प्रयास के बारे में गलत बातें बताईं। नितिन व कोमल ने प्रयास मलिक के साथ गाली-गलौज करते हुए देख लेने व जान से मारने की धमकी दी थी। 
विज्ञापन


कोमल अपने भाई के साथ अपने मायके चली गई थी। वहां से फोन कर भी गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित किया। इससे परेशान होकर प्रयास मलिक ने अपनी बहनों को बुलाया और सारी बात बताई। उसने बताया मेरे साले विपिन, नितिन व साली ममता और मेरी पत्नी कोमल ने फोन पर प्रताड़ित किया है। जिससे परेशान होकर मैंने सल्फास का सेवन कर लिया है। मुझे बचा सको तो बचा लो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास रिपोर्ट: खाप की ‘खाद’ से मजबूत हुईं किसान आंदोलन की जड़ें, पढ़िए भाजपा नेताओं पर गुजरी आपबीती की कहानी


वहीं उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसको शामली के निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां पर शामली पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए। इलाज के दौरान प्रयास की मौत हो गई। बाबरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

इसके बाद शुक्रवार शाम को गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रयास तीन बहनों का अकेला भाई था। माता-पिता का पहले ही निधन हो गया था। बाबरी पुलिस ने पत्नी कोमल, साली ममता व दो साले नितिन विपिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed