फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP News: A man was going to second marriage with other woman but police arrested to accused

मुजफ्फरनगर: दूसरा निकाह कर रहा था युवक, परिजनों के साथ पहुंची पहली पत्नी, मारपीट-हंगामा और फिर...

Mon, 27 Dec 2021 09:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 27 Dec 2021 09:05 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक युवक दूसरा निकाह कर था, इसी दौरान पहली पत्नी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गई। महिला ने हंगामा किया तो उसके व परिजनों के साथ मारपीट की गई।

विज्ञापन
UP News: A man was going to second marriage with other woman but police arrested to accused
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पहली पत्नी होने के बावजूद दूसरा निकाह रचाने पहुंचे युवक को शहर कोतवाली पुलिस ने निकाह करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पहली पत्नी ने मौके पर पहुंच कर हंगामा काटा तो उसके व परिजनों के साथ मारपीट की गई। शिकायत करने पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तारी कर लिया।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी अजाज फातिमा का निकाह वर्ष 2017 में कवाल निवासी मशकूर अब्बास के साथ हुआ था। बाद में दहेज उत्पीड़न के चलते विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। विवाहिता ने सदर बाजार दिल्ली थाने में पति व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जो तीस हजारी कोर्ट में विचाराधीन है। 
विज्ञापन


आरोप है कि पति व ससुराल वाले उसे मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाते रहते थे। पति तलाक की धमकी देता था। 22 नवंबर को मशकूर ने अजाज फातिमा को फोन कर 26 दिसंबर को दूसरा निकाह करने की बात कही। फोन पर तलाक भी बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की तस्वीरें: मातम में बदलीं बर्थडे की खुशियां, बेटे का शव देख बेहोश हुई मां, डॉक्टर बनने का सपना चकनाचूर


मशकूर द्वारा रविवार रात को दूसरा निकाह करने की सूचना पाकर विवाहिता परिजनों के साथ खालापार में मौके पर पहुंची तो मशकूर व उसके परिजन मौजूद मिले। विवाहिता ने हंगामा किया तो उसके व परिजनों के साथ मारपीट की गई। मशकूर ने विवाहिता को तीन बार तलाक भी बोला। 

यह भी पढ़ें: फिर बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी राहुल काला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, किरायेदार बोले- हम बेघर हो गए, देखिए तस्वीरें

वहीं मौके से भाग कर सभी लोग शहर कोतवाली पहुंचे। जिस पर पुलिस ने पहुंच कर निकाह के लिए तैयार बैठे मशकूर को गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता ने मशकूर व उसके पिता इनाम, मां रोशन जहां सहित कई आरोपियों के खिलाफ मारपीट व तलाक देने का मुकदमा शहर कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति का चालान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed