{"_id":"68d92c19227292f21101c310","slug":"up-naeem-a-criminal-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh-was-killed-in-an-encounter-in-muzaffarnagar-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी नईम मुठभेड़ में ढेर, लूट के मामले में था वांटेड, साथी फरार; दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी नईम मुठभेड़ में ढेर, लूट के मामले में था वांटेड, साथी फरार; दरोगा घायल
Sun, 28 Sep 2025 06:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:07 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: नईम खालापार का निवासी था। दो थानों की पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे और उसके साथी को रोकना चाहता तो दोनों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में नईम मारा गया। उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खालापार निवासी एक लाख का इनामी नईम मीरापुर व जानसठ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। उसका एक साथी फरार हो गया। मीरापुर थाने में तैनात दीवान कालूराम हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
बदमाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रविवार को दोनों थानों की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर भूम्मा नहर पुल की तरफ से जा रहे दो बाइकों पर दो संदिग्ध लोगों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नईम पुत्र यूसूफ गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में भाग गया।
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने गला घोंटकर महिला को मार डाला, दिनदहाड़े घर में घुसकर की वारदात
ये भी देखें...
Muzaffarnagar: अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने गला घोंटकर महिला को मार डाला, दिनदहाड़े घर में घुसकर की वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही घायल बदमाश नईम की मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर के थाना खालापार के मोहल्ला खालापार का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। उस पर बाइक लूट के मामले में एक लाख का इनाम था। पुलिस को बदमाशों की दो बाइक व हथियार मौके से मिले है।