फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Suspecting of illicit relations, lover strangled the woman to death

Muzaffarnagar: अवैध संबंधों के शक में प्रेमी ने गला घोंटकर महिला को मार डाला, दिनदहाड़े घर में घुसकर की वारदात

Sun, 28 Sep 2025 03:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 28 Sep 2025 03:21 PM IST
सार

Murder In Broad Daylight: गांव वहलना में बेवा महिला सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। उसका एक फैक्टरी मालिक आलम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आलम को किसी और से भी सुनीता के संबंध होने का शक था।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Suspecting of illicit relations, lover strangled the woman to death
महिला की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना खालापार क्षेत्र के गांव वहलना में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक विधवा महिला की कथित तौर पर अवैध संबंधों के चलते गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

मृतक महिला की पहचान 38 वर्षीय सुनीता कश्यप के रूप में हुई है, जो गांव वहलना में अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। वह एक स्थानीय फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। पुलिस ने बताया कि सुनीता पहले आलम नाम के व्यक्ति की फैक्टरी में काम करती थी। वहीं उसका करीब एक साल पहले आलम के साथ संबंध हो गया था। बाद में सुनीता ने वहां से नौकरी छोड़ दी थी, इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध जारी रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार को आलम महिला के घर आया और किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने सुनीता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया गया कि आलम को शक था कि सुनीता का किसी और से भी संबंध है। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।
 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के भाई मिंटू ने आलम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी देखें...
मां की हत्या: सास से लड़कर मायके गई नई दुल्हन, बेटे ने मां को मार डाला, मौत होने तक दीवार पर पटकता रहा सिर    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed