फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   up mein bjp layegi sushashan : goel

यूपी में भाजपा लेकर आएगी सुशासन ः गोयल

Sun, 13 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
up mein bjp layegi sushashan : goel
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में  केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि यूपी में परिवर्तन की लहर है। भाजपा ही उत्तर प्रदेश में कुशासन देगी। भाजपा की परिवर्तन यात्रा ने गांव और गरीब में आशाएं जगाई है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार से मुक्त हो रहा है। विपक्ष के पास कोई चुनावी मुद्दा नहीं है, इसलिए विपक्ष नमक महंगा होने जैसी अफवाह फैला कर जनता को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन


टाउन हाल के मैदान में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कहा कि विपक्ष ने सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी पर कालाधन और भ्रष्टाचार रोकने को कार्रवाई करने का दबाव बनाया, जब कार्रवाई हुई तो उन्हें परेशानी हो रही है। 95 प्रतिशत जनता नोट बंदी के फैसले पर मोदी के साथ खड़ी है।
विज्ञापन


कालाधन जुटाने वाले राजनेताओं, उद्योगपतियों और अवैध गतिविधियों में लगे लोगों को परेशानी खड़ी हो रही है। उन्होंने कहा कि  आज यूपी में परिवर्तन की लहर चल रही है। यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो ऐतिहासिक विकास कार्य किए जाएंगे। आज यूपी में विकास कहीं पर नजर नहीं आता। सड़क बदहाल है, बिजली पर्याप्त नहीं मिलती है। सपा विकास का स्वांग कर रही है। आज परिवर्तन का समय है। आपको तय करना है कि यूपी में विकास चाहिए या भ्रष्टाचार और गुंडाराज। यूपी में आज भ्रष्टाचार चरम पर है, गुंडाराज हावी है। हम भाजपा की सरकार बनाने के लिए परिवर्तन की बात नहीं करते हैं, हम चाहते हैं जनता भ्रष्ट और गुंडों की सरकार को बदलने का काम कर सुशासन लाये। विपक्ष इस समय देश को अस्थिर करने की साजिश रच रहा है। देश में नमक की कमी होने की अफवाह फैलाई गई। जबकि देश में पर्याप्त नमक का भंडार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कोई सुधार लाने के लिए सख्त फैसले करने होंगे, जब सख्त फैसले लिये जाते हैं तो कठिनाईयों का सामना करना ही पड़ता है। राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व कुशलता को दुनिया ने माना है, जिस अमेरिका ने वीजा देने से इंकार किया,  उसी ने पीएम बनने के बाद लाल कारपेट बिछाकर स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र में विश्व ने मोदी की लीडरशिप की सराहना की। जनसभा को केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। 


जनसभा में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल तोमर, यात्रा संयोजक विमल शर्मा, देवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संयोजक अरूण वशिष्ठ, हरीश अहलावत, शरद शर्मा, धर्मसिंह कसपासिया, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुशीला अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, सत्यपाल सिंह पाल, यशपाल पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ सुभाषचंद शर्मा, जगदीश पांचाल, विवेक बालियान, जयदीप बालियान, प्रमोद ऊंटवाल, सुशील त्यागी, मुखिया गुर्जर, शिवराज त्यागी, श्रीमोहन तायल, राजीव गर्ग, डा सुधीर सैनी, सरिता गौड, संजय वर्मा, विवेक चुग्ध आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रूपेन्द्र सैनी व संचालन बिजेंद्र पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed