{"_id":"699d481b5ebd854d700a82e7","slug":"up-horrific-road-accident-in-muzaffarnagar-two-elderly-people-died-21-injured-in-truck-pickup-collision-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुजफ्फरनगर में ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो बुजुर्गों की मौत, 21 घायल; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुजफ्फरनगर में ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो बुजुर्गों की मौत, 21 घायल; मची चीख-पुकार
Tue, 24 Feb 2026 12:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:13 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: गंगनहर पटरी मार्ग पर मंगलवार सुबह यह दुर्घटना हुई। इसमें जानसठ के गांव गुर्जरहेड़ी निवासी रामचंद्र और ताराचंद की मौत हो गई। 21 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ये लोग मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन
ताराचंद और रामचंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो मजदूरों की जान चली गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गंग नहर पटरी मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रॉला और मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। पिकअप में सवार मजदूर मटर तोड़ने के लिए मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव पाली की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
टकराए दोनों वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
हादसा रतनपुरी थाना क्षेत्र में गंग नहर कावड़ पटरी मार्ग पर सठेडी पुल से लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय ट्रक ट्रॉला और पिकअप गाड़ी के बीच सीधी भिड़ंत हुई, जिससे पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर जानसठ थाना क्षेत्र के गांव गुर्जरहेड़ी के निवासी थे। मृतकों की पहचान 70 वर्षीय रामचंद्र और 65 वर्षीय ताराचंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहत और बचाव कार्य एवं घायलों की स्थिति
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पिकअप में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 21 मजदूरों को उच्च चिकित्सा संस्थानों में आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पिकअप गाड़ी में गांव गुर्जरहेड़ी और रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव सठेडी के मजदूर सवार थे।

जांच जारी, कारणों का पता लगाने का प्रयास
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।