फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Home guard returning home from duty in Muzaffarnagar dies in road accident

यूपी: मुजफ्फनगर में ड्यूटी कर घर लौट रहे होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 12 Aug 2021 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Aug 2021 11:11 AM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
UP: Home guard returning home from duty in Muzaffarnagar dies in road accident
Accident - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात रतनपुर थानाक्षेत्र में ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइकसवार होमगार्ड बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं होमगार्ड की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार होमगार्ड नरेश कुमार(45) पुत्र चमन सिंह निवासी भूपखेड़ी देर रात 12 30 बजे मंसूरपुर थाने से ड्यूटी कर लौट रहे थे। इसी दौरान  रतनपुरी थानाक्षेत्र में सठेड़ी रजबहे के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइकसवार नरेश कुमार बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन सवार फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed