फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Hearing completed in Muzaffarnagar famous sexual abuse case, now verdict will come on nine May

मुजफ्फरनगर दंगा: चर्चित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी, नौ मई को आएगा फैसला

Wed, 26 Apr 2023 06:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Apr 2023 06:42 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर दंगा अपडेट : चर्चित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी हो गई। अब इस मामले में नौ मई को फैसला आएगा।

विज्ञापन
UP: Hearing completed in Muzaffarnagar famous sexual abuse case, now verdict will come on nine May
अदालत का फैसला

विस्तार

मुजफ्फरनगर दंगे के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट नंबर दो अंजनी कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद फैसले के लिए नौ मई की तिथि नियत कर दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2013 को फुगाना थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला के साथ तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद मामले की सुनवाई अदालत में रोजाना चल रही थी। बुधवार को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि पीड़िता की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने मुजफ्फरनगर आकर प्रकरण में पैरवी की। एसआईटी ने विवेचना के बाद आरोपी कुलदीप, महेशवीर और सिकंदर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान कुलदीप की मौत हो गई। दंगे के विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने नौ मई फैसले के लिए सुरक्षित की है।

यह भी पढ़ें: Meerut: ऑनलाइन तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, चुनाव में खून-खराबे के लिए तैयार किए जा रहे थे हथियार, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed