{"_id":"6ad6785e8f61ffb2d208ed50","slug":"mbbs-student-dies-by-suicide-at-begrajpur-medical-college-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-183573-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रा ने की आत्महत्या
विज्ञापन
बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में छात्रा के शव को ले जाते कर्मचारी : स्रोत वीडियोग्रेब
- फोटो : Archive
देर रात कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना थाना क्षेत्र के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा शगुन सैनी (24) ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदे पर लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कमरे का गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। कॉलेज प्रबंधन के साथ पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुथी रही।
हरियाणा के कैथल की रहने वाली शगुन 2023 बैच की एमबीबीएस छात्रा थीं। इस बार वह अंतिम वर्ष के पहले सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार रात नौ बजे गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने के दौरान इस घटना की जानकारी मिली। काफी देर तक छात्रा उपस्थिति के लिए नहीं पहुंची, तब उसका पता लगाया जाने लगा। प्रबंधन की ओर से कुछ छात्राओं को उसे बुलाने के लिए जब भेजा गया, तब उसका कमरा बंद मिला। छात्राओं ने वापस आकर इस बात की जानकारी दी।
इसके बाद सुरक्षाकर्मी और स्टाफ के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे के पीछे खिड़की तक पहुंचकर अंदर झांका गया तो छात्रा का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। एसओ मंसूरपुर विपिन त्यागी ने पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सीएमएस डॉ. कीर्ति गोस्वामी ने बताया कि परिजनों को जानकारी दे दी गई है।