{"_id":"696a3f445a5c23dd0905d559","slug":"up-fire-broke-out-in-a-tent-in-a-fair-in-prayagraj-muzaffarnagar-dm-umesh-mishra-s-nephew-burnt-to-death-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रयागराज में लगे मेले में टेंट में लगी आग, मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा के भतीजे की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रयागराज में लगे मेले में टेंट में लगी आग, मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा के भतीजे की जलकर मौत
Fri, 16 Jan 2026 07:08 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 16 Jan 2026 07:08 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: मेला स्थल पर सेक्टर-पांच के अन्नपूर्णा मार्ग स्थित शिव धर्मार्थ के शिविर में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। शराब के गोदाम में अकाउंट का काम करने वाला मानस बुरी तरह झुलस गया। शु्क्रवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
अन्नपूर्णा मार्ग स्थित शिविर के टेंट में आग लगने से सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर कलां निवासी मानस मिश्रा (22) की झुलसकर मौत हो गई। मानस मुजफ्फरनगर में तैनात डीएम उमेश मिश्रा का रिश्ते में भतीजा था। तीन दिन में मेला क्षेत्र में तीसरी बार आग लग चुकी है।
विज्ञापन
मानस के अधिवक्ता चाचा योगेश मिश्र की संस्था शिव धर्मार्थ ने प्रयागराज स्थित हनुमानगंज सेक्टर-पांच में स्थित मेले में शिविर लगाया है। देर रात शिविर में आग लग गई। धुआं व आग की लपटें देख अफरातफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन मानस आग की चपेट में आकर झुलस गया। उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
90 फीसदी तक जला शरीर
परिजनों ने बताया कि मानस के दादा अयोध्या प्रसाद और डीएम उमेश मिश्रा के पिता माता प्रसाद मिश्र भाई थे। रिश्ते में मानस डीएम उमेश मिश्रा का भतीजा लगता था। मानस दो भाइयों में बड़ा था। वह झूंसी स्थित एक शराब के गोदाम में अकाउंटेंट था और उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं, पिता मदन मिश्र की करीब आठ वर्ष पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि आग की चपेट में आकर मानस 90 फीसदी तक जल गया था।

मां का हाल बेहाल
मानस का शव शुक्रवार सुबह लीलापुर कलां पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। मां केतकी रोते-रोते बदहवास हो गईं। वह बार-बार बेटे को याद कर अचेत हो जा रही थीं। गांव की महिलाओं ने उन्हें सांत्वना देकर किसी तरह संभाला। चाचा योगेश मिश्र ने बताया कि मानस होनहार लड़का था। वह अपने काम से मतलब रखता था। शुक्रवार को मानस का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इन्होंने कहा
टेंट में आग लगने की सूचना पर थोड़ी देर में ही इस पर काबू पा लिया गया था। दीये की लौ से आग लगने की आंशका है। मामले की जांच की जा रही है।
- अनिमेष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, माघ मेला
टेंट में आग लगने की सूचना पर थोड़ी देर में ही इस पर काबू पा लिया गया था। दीये की लौ से आग लगने की आंशका है। मामले की जांच की जा रही है।
- अनिमेष सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, माघ मेला