फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Fake medicines worth Rs 3.5 crore given to the people of Muzaffarnagar, playing with the health of people

UP: मुजफ्फरनगर के लोगों को खिला दीं 3.5 करोड़ की नकली दवाएं, लाखों मरीजों की सेहत से खिलवाड़, कारोबारी पकड़ा

Wed, 10 Sep 2025 05:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 10 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: पुलिस ने आगरा के चार दवा कारोबारियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया था कि इन्होंने मुजफ्फरनगर के आयुष मेडिकोज को साढ़े तीन करोड़ की नकली दवाएं बेची थी। बुधवार को आयुष मेडिकोज पर छापा मारा गया, मगर पता चला कि सारी दवाएं बेच दी गई हैं। 

विज्ञापन
UP: Fake medicines worth Rs 3.5 crore given to the people of Muzaffarnagar, playing with the health of people
दवाएं। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

गांधी कॉलोनी निवासी दवा कारोबारी तरुण बंसल ने जिले में साढ़े तीन करोड़ रुपये की नकली दवाई बेच डालीं। औषधि विभाग ने छापा मारकर कारोबारी को गिरफ्तार कर नई मंडी कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से दवा कारोबार का लाइसेंस लिया था।
विज्ञापन

 

31 अगस्त को थाना कोतवाली जनपद आगरा क्षेत्र में चार दवा कारोबारियों को गिरफ्तार कर लगभग साढे़ तीन करोड़ रुपये की नकली दवाइयां बरामद की गई थी। फर्म मैसर्स बंसल मेडिकल एंजेसी, मैसर्स ताज मेडिको एवं मैसर्स एमएसवी मेडि प्वाइट प्रा. लि. फाउंटेन आगरा के मालिकान संजय बंसल, मुकेश बंसल तथा सोहित बंसल से पूछताछ की थी। उनसे प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर फर्म मैसर्स आयुष मेडिकोज, 112 ए. गली नं० 13, नार्थ गांधी कालोनी, न्यू मंडी, मुजफ्फरनगर को भारी मात्रा में नकली दवा बेचना सामने आया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में औषधि विभाग के बस्ती मंडल के सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक, सहारनपुर मंडल सहायक आयुक्त दीपा लाल और औषधि निरीक्षक मुजफ्फरनगर पवन कुमार शाक्य ने गांधी कॉलोनी स्थित आयुष मेडिकोज पर छापा मारा। इस दौरान लैपटॉप, दस्तावेज और दवाएं जब्त कीं।
जांच में सामने आया कि कारोबारी तरुण बंसल ने अपनी पत्नी के नाम से लाइसेंस लिया था, जबकि खुद कारोबार करता था। टीम ने कारोबारी की पत्नी के भी बयान लिए हैं।
 
विज्ञापन

जांच में पता चला कि तरुण बंसल ने आगरा स्थित बंसल मेडिकल एजेंसी से साढे़ तीन करोड़ रुपये कीमत की नकली दवाइयां खरीदी थीं। छापे के दौरान किसी तरह की दवाएं नहीं मिलीं। अनुमान लगाया गया कि नकली दवाएं बेच दी गई हैं। जांच पड़ताल कर औषधि विभाग टीम ने कारोबारी तरुण गिरधर और आगरा के तीन कारोबारियों संजय बंसल, मुकेश बंसल व सोहित बंसल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।




 

टीम ने तरुण बंसल को गिरफ्तार कर नई मंडी कोतवाली पुलिस को सौंपा है। सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया गया है।

ये भी देखें...
Meerut: जॉली एलएलबी-3 के प्रमोशन के लिए शॉप्रिक्स मॉल पहुंचे अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी साथ    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed