Murder : मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या, शव को जंगल में फेंका, मचा कोहराम
Murder in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में ई-रिक्शा लूटकर चालक की हत्या कर दी गई। उसका शव जंगल में पड़ा मिला। जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा लूट कर चालक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने कत्ल करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला रैदास पुरी निवासी राजेश ई-रिक्शा चलाता था। उसने किराये पर ई-रिक्शा ली हुई थी। बताया गया कि वह शुक्रवार की शाम को ई-रिक्शा वापस करने गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
यह भी पढ़ें: दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात
वहीं, शनिवार सुबह नई मंडी क्षेत्र में गांव बझेड़ी के जंगल में उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने किसी तरह शव की शिनाख्त कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: शाही शादी में लगते रहे रशियन डांसरों के ठुमके, छलकते रहे जाम, खूब सुर्खियां बटोर रहा ये कार्यक्रम