फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crime News : woman and a young man murdered in Meerut of Uttar Pradesh

दो हत्याओं से दहल उठा मेरठ: महिला का कत्ल कर लाश फेंकी, युवक का सिर कुचलकर मार डाला, खौफनाक हैं दोनों वारदात

Sat, 09 Dec 2023 08:09 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 09 Dec 2023 08:09 AM IST
सार

Meerut Murder News : मेरठ एक बार फिर दो हत्याओं से दहल उठा है। जहां महिला की हत्या करने के बाद लाश को फेंक दिया गया तो वहीं एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Crime News : woman and a young man murdered in Meerut of Uttar Pradesh
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव हापुड़ रोड पर फेंक दिया गया। लोगों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

शुक्रवार देर रात 12:00 बजे के करीब पुलिस को एक महिला का शव हापुड़ रोड पर फफूंडा तिराहे के पास ग्रैंड हेवन मैरिज हॉल से अलीपुर वाली रोड पर मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव हाईवे किनारे पड़ा मिला।

विज्ञापन

बताया गया कि महिला की उम्र 45 वर्ष के करीब है। उसने सोने की ज्वेलरी पहन रखी है और माथे पर सिंदूर लगा हुआ है। महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उसके पास से कोई कागज नहीं मिला है। महिला ने ग्रे रंग का सूट और सलवार पहन रखा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिले के सभी थानों और दूसरे जिलों से जानकारी मांगी जा रही है।

हाईवे किनारे बंद पड़े पेट्रोल पंप पर युवक की सर कुचलकर हत्या

मेरठ में मोदीपुरम हाईवे पर बंद पड़े पेट्रोल पंप पर युवक की सर कुचलकर हत्या कर दी गई। डेढ़ घंटे की जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान पावली खास निवासी बंटी प्रजापति (35) के रूप में हुई। जांच पड़ताल में पुलिस दो युवकों पर शक कर रही है कि उन्होंने शराब पिलाने के बाद बंटी की हत्या की। आसपास लगे सीसीटीवी के जरिए हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

बंटी प्रजापति पुत्र दुर्गा प्रसाद प्रजापति गांव में विनोद टेंट हाउस पर काम करता था। शुक्रवार शाम को वह गांव से मोदीपुरम आया था। इसके बाद रात को उसका शव मोदीपुरम हाईवे पर फेज वन के सामने बंद पड़े मोदीपुरम सर्विस सेंटर पर पड़ा मिला। इस पंप के पास ही शराब का ठेका है।

विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि शराब ठेके पर शराब पीने के बाद किसी से विवाद की आशंका है। बंटी के कपड़े फटे थे और सर पर किसी ईंट या बोतलनुमा धारदार चीज से वार करके हत्या की गई है। पेट्रोल पंप पर तैनात चौकीदार आसिफ ने बताया कि जब पंप की तरफ गया तो उसको शव पड़ा दिखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो पाई। डेढ़ घंटे बाद मोदीपुरम में फास्ट फूड का काम करने वाले पावली निवासी कुलदीप ने उसकी पहचान की तो परिजनों को सूचना दी गई।

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था बंटी
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के पावली खास निवासी हलवाई दुर्गा प्रसाद प्रजापति के चार बेटों में बंटी दूसरे नंबर का था। बंटी की हत्या की खबर से घर में कोहराम मच गया। रात में करीब दस बजे बंटी का छोटा भाई जोनी एसडीएस ग्लोबल अस्पताल पहुंचा तो शव देखकर वह बेसुध हो गया। बंटी की शादी परीक्षितगढ़ गांव निवासी महेंद्री से हुई थी। बंटी के एक बेटा वंश और बेटी रितिका हैं। पत्नी चार साल से बच्चों को लेकर मायके में रहती है।

यह भी पढ़ें: UP: साली से हुईं आंखें चार, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ, फिर पति को लगाई जमकर मार, आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

पहले शराब पिलाई, फिर किया कत्ल
पल्लवपुरम पुलिस का कहना है कि जांच में बंटी के साथ दो अन्य लोगों के होने की बात सामने आ रहे है। तीनों को दोपहर एक साथ देखा गया था। आशंका है कि शराब पीने के दौरान आपस में विवाद होने पर उन दोनों ही बंटी की सर पर वार करके हत्या कर दी। एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: न्यूटिमा विवाद: सपा विधायक अतुल ने किया महापंचायत का एलान, आज समर्थन देने पहुंचेंगे टिकैत, पढ़ें पूरा अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed