Muzaffarnagar: बृजभूषण के समर्थन में उतरी दिव्या काकरान, बोलीं- जो आरोप लगाए जा रहे, वह गलत हैं
Muzaffarnagar News : बृजभूषण के समर्थन में अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान उतर आई हैं। दिव्या काकरान ने कहा कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने कहा कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। पिछले दस साल से वह खुद पहलवानों क कैंप का हिस्सा है, कभी भी किसी के साथ बदसलूकी नहीं की गई। भारतीय पहलवान को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देने का काम किया गया है।
बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में देश के करीब 30 पहलवान शामिल रहे। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद से मामला गरमा गया।
उधर, मुजफ्फरनगर के पुरबालियान गांव की बेटी और अर्जुन अवार्डी दिव्या काकरान ने बुधवार शाम में वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि वह पिछले एक दशक से कैंप में जा रही है, किसी भी पहलवान के उत्पीड़न की बात कभी भी सामने नहीं आई। पहले जब हम विदेश में जाते थे तो सुविधा नहीं मिलती थी, लेकिन अब खिलाड़ियों के लिए सुविधा बढ़ाई गई है। किसी का इस तरह अपमान नहीं किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाड़े कत्ल: CCSU के छात्र को चाकू से गोदकर मार डाला, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अफसर
दिव्या ने कहा कि जब मेरी उम्र 14 साल की थी, तब से कैंप में जा रही हूं, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया गया। वह छोटे राज्यों के खिलाड़ियों के साथ भी भेदभाव नहीं होने देते।
यह भी पढ़ें: बेवफा चाय वाला: प्यार में धोखा खाए आशिकों को मिलती है विशेष छूट, खूब चर्चा में है Tea-Coffee का स्वाद
कुश्ती संघ ढूंढकर ला रहा कंपनियां
दिव्या काकरान ने यह भी कहा कि कुश्ती संघ उनके लिए प्रायोजक ढूंढकर लाता है। खिलाड़ियों को खूब सुविधाएं दीं जा रही हैं। इस तरह के आरोप गलत हैं।